{"_id":"69adcd90d981ac905b0f4927","slug":"businessman-dies-in-car-accident-deoria-news-c-208-1-deo1043-176468-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार की टक्कर से व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार की टक्कर से व्यवसायी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संबद न्यूज एजेंसी। फाइल फोटो मृतक रवि जायसवाल
विज्ञापन
बखरा। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग के कटाई चौराहे के समीप शनिवार को देर रात रुद्रपुर के राम लक्षन चौराहे से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
मुकामी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। युवक की आकस्मिक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गौरी बाजार कस्बा के वार्ड संख्या-दो उद्योग नगर शुगरमिल कॉलोनी निवासी रवि जायसवाल उर्फ श्वेतांक की रुद्रपुर क्षेत्र के राम लक्षन चौराहे पर कपड़े की दुकान है। रोज की तरह शनिवार को देर रात वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी बीच कटाई चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप गौरी बाजार की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों के बीच जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कपड़ा कारोबारी को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देखकर मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़े तथा दिव्यांग थे। छोटी बहन पूजा की शादी अभी नहीं हुई है। रवि के आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां गुड्डी देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
Trending Videos