सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered against seven for beating up father and sons

Deoria News: पिता-पुत्रों की पिटाई के मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven for beating up father and sons
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में खेत में गोबर डालने जाते समय को पिता व उसके दो बेटों को लाठी-डंडे व हथौड़े से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
Trending Videos

पिपरा गांव के रहने वाले जिउत प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वे अपने खेत में गोबर डालने जा रहे थे। इस रास्ते में उनके गांव के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हथौड़ा व लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे, जिससे वे मौके पर बेहोश हो गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने बीच-बचाव करने आए उनके बेटों बबलू व अंगद को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पिपरा निवासी सुबास मद्धेशिया, सनोज, मनोज, संतोष पुत्रगण सुबास मद्धेशिया, शिवम, सत्यम व सुंदरम पुत्रगण मनोज मद्धेशिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed