{"_id":"697cf4e274d13ed42b091de4","slug":"chandragupta-yadav-became-the-president-of-tehsil-bar-association-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-173767-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तहसील बार संघ के अध्यक्ष बने चंद्रगुप्त यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तहसील बार संघ के अध्यक्ष बने चंद्रगुप्त यादव
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बरहज तहसील बार संघ का परिणाम घोषित होने पर खुशी मनाते अधिवक्ता संवाद
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय तहसील परिसर में शुक्रवार को बार संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें चंद्रगुप्त यादव अध्यक्ष और अमरेश यादव महामंत्री चुने गए। चुनाव और मतगणना के कारण पूरे दिन परिसर में गहमागहमी बनी रही।
परिणाम घोषित होने के बाद ढोल-नगाड़ों के बीच अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लादकर नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी रामलाल यादव, शिवदयाल सिंह, विमलेश कुमार यादव, सुरेंद्र नाथ दीक्षित, कृष्णचंद्र दीक्षित की देखरेख में तहसील बार संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया गया। कुल 58 में 56 वोट पोल हुए। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के एक-एक वोट अवैध मिले।
चुनाव अधिकारी के अनुसार, चंद्रगुप्त यादव ने 39 मत पाकर वेदप्रकाश को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरीश वर्मा 36 मत पाकर उधव प्रसाद को जबकि महामंत्री पद के लिए अमरेश ने विपिन को पराजित किया।
वहीं पुस्तकालय पद के लिए मुरारी कुमार भारती, कोषाध्यक्ष संजय कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिपुरेश मिश्र निर्विरोध रहे। वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी में भारतेंदु विशेन, चंद्रभान चौरसिया, चंद्रभूषण, वीरेंद्र कुमार, सुधीर मिश्र, धात्री पूजिता, ओंकार, मनीष कुमार पाल, नंदकिशोर, सत्यप्रकाश मालवीय चुने गए।
नए पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह, नागेंद्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, संतोष कुमार सिंह, उदयराज चौरसिया, अंबिकेश सिंह, अमित भार्गव, उमेश विश्वकर्मा आदि ने बधाई दी है।क
Trending Videos