{"_id":"697661b8e271ff47230b3f78","slug":"children-bought-tricolour-caps-deoria-news-c-208-1-deo1009-173441-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बच्चों ने की तिरंगे वाली टोपियों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बच्चों ने की तिरंगे वाली टोपियों की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोऑपरेटिव चौराहा पर तिरंगा खरीदते बच्चे, फोटो संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
देवरिया। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह है। तिरंगा झंडा, टोपी और बिल्ला से पूरा शहर पटा पड़ा है। देश भक्ति के गीत गूंज रहे हैं।
शहर के सिविल लाइंस में स्टॉल लगाकर तिरंगा बेच रहे अर्जुन ने बताया कि तिरंगा की बिक्री बढ़ गई है। लोग बच्चों को लेकर तिरंगा झंडा खरीदने आ रहे हैं। साथ में बैज, टोपी भी ले जा रहे हैं। मोतीलाल रोड में घूमकर तिरंगा बेच रहे रमेश ने बताया कि रविवार होने से बिक्री थोड़ी कम हो रही है। फिर भी सुबह से खाली नहीं हूं। जिस गली में जाता हूं, दो चार झंडे बिक जाते हैं।
उन्होंने बताया बड़े झंडे सौ रुपये के बिक रहे हैं। मध्यम आकार के झंडे 50 रुपये के और छोटे साइज के झंडे 10 और 20 रुपये के बिक रहे हैं। टोपी थोड़ी हल्की 10 रुपये की और थोड़े अच्छे कपड़े की 20 रुपये में बिक रही है। बैज पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक अलग-अलग साइज के हैं।
बच्चों के साथ सिविल लाइन में झंडा खरीदने पहुंची एक महिला ने बताया कि बच्चे सुबह से ही झंडा खरीदने को उतावले थे, दोपहर में समय मिला तो घर से निकली हूं। इन्हें केवल झंडा नहीं तिरंगा में सबकुछ चाहिए। संवाद
Trending Videos