{"_id":"697fa56cf0f055bd230b14f9","slug":"saint-ravidas-eradicated-discrimination-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-173887-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संत रविदास ने भेदभाव को मिटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संत रविदास ने भेदभाव को मिटाया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। संत रविदास की जयंती पर कांग्रेस के ब्लॉक कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया था। उनके विचारों का आशय यही था कि अभिमान रहित व्यक्ति ही जीवन में सफल रहता है।
इस अवसर पर रजनीश प्रसाद ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा कर्म को ही प्रधान माना। उन्होंने मानव समाज के व्यापक हित की कामना की। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने कहा कि संत रविदास के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। संवाद
Trending Videos