{"_id":"697fa702907528a815006e37","slug":"pathardewa-defeated-banaras-3-2-to-reach-the-final-deoria-news-c-208-1-deo1036-173932-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पथरदेवा ने बनारस को 3-2 से हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पथरदेवा ने बनारस को 3-2 से हराकर फाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में कारगिल शहीदों की याद में आयोजित अबरार अहमद राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन रविवार का मैच एएनडी क्लब पथरदेवा और स्टार स्पोर्ट्स क्लब बनारस के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पथरदेवा की टीम ने बनारस को 3-2 से हराकर फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच का शुभारंभ भाजपा नेता रामाश्रय गुप्ता, नौशाद खान, मुहम्मद वारिस अख्तर, सभासद इबरार सिद्दीकी आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 40-10-40 मिनट के इस मैच में दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। पहले हॉफ के 22 वें मिनट में पथरदेवा की टीम ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके 10 मिनट बाद ही बनारस की टीम ने मैच में वापसी करते हुए जवाबी गोल कर 1-1 की बराबरी कर ली।
मैच के 38वें मिनट में पुनः पथरदेवा की टीम ने दूसरा गोल कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हॉफ के 18 वें मिनट में पथरदेवा टीम के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का परिचय देते हुए तीसरा गोल कर मैच में वापसी की 3-1 की निर्णायक बढ़त बना ली। बनारस की टीम ने मैच में वापसी की कोशिश करते हुए एक गोलकर अंतर को 3-2 कर दिया।
इसके बाद दोनों ही टीमों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन किसी टीम को गोल करने में सफलता हासिल नहीं हुई। इस तरह पथरदेवा की टीम ने मैच में 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। रेफरी का काम आयशा खातून व नेहा कुमारी ने किया। गोल जज टाइगर यादव व नजीर अहमद रहे, जबकि कमेंट्री अंगद नाथ पांडेय व मुहम्मद असलम ने किया।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि गुड्डू सिद्दीकी, बसीर अहमद, नसीर अहमद, फतेह मुहम्मद, बनवारी गोंड, आजाद अहमद, जलालुद्दीन सिद्दीकी, जगजीत कनौजिया, टाइगर खान मौजूद रहे।
Trending Videos