सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An embankment will be built on the Chhoti Gandak in Bhatni, reducing the risk of floods.

Deoria News: भटनी में छोटी गंडक पर बनेगा तटबंध, बाढ़ का खतरा होगा कम

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
An embankment will be built on the Chhoti Gandak in Bhatni, reducing the risk of floods.
विज्ञापन
भटनी। कस्बे में छोटी गंडक नदी के किनारे तटबंध निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जलपा माता मंदिर से केवड़ा वार्ड तक नदी के किनारे तटबंध बनाया जाएगा, जिस पर करीब एक करोड़ 85 लाख रुपये खर्च होंगे। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।
Trending Videos

हर वर्ष बरसात के दौरान नदी के तेज बहाव से नगर की आबादी और संपत्तियों को नुकसान का खतरा बना रहता है। सिंचाई विभाग की तरफ से वीरसिंहपुर से नूरीगंज बाजार तक तटबंध निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। जलपा माता मंदिर से केवड़ा वार्ड तक तटबंध नहीं होने से कस्बे में बाढ़ का खतरा रहता है। नगर पंचायत बोर्ड की दिसंबर में हुई बैठक में यह मामला उठा था। इसके बाद नगर पंचायत के विशेषज्ञों ने बाढ़ से बचाव के लिए जलपा माता मंदिर से केवड़ा वार्ड तक तटबंध निर्माण के लिए एक करोड़ 85 लाख रुपये का एक प्रस्ताव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रस्ताव को वित्तीय सहायता के लिए विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया के माध्यम से शासन को भेजा गया। जनवरी में शासन ने इस पर सिंचाई विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। सिंचाई विभाग के अफसरों ने अपनी रिपोर्ट के साथ प्रस्ताव वापस शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि इस साल मार्च से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed