सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women of self-help groups will get market, their income will increase

Deoria News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा बाजार, बढ़ेगी कमाई

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups will get market, their income will increase
विज्ञापन
देवरिया। आम बजट में लखपति दीदी योजना को जारी रखने की भी घोषणा की है। साथ ही इसको बढ़ावा देने की बात कही गई है। इसके अलावा महिला समूहों द्वारा ओडीओपी के तहत बनाए जा रहे उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई। इसका सीधा फायदा ओडीओपी उद्यमियों को होगा।
Trending Videos

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर करीब आठ सौ स्वयं सहायता समूह हैं। यह समूह एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सजावटी सामान, झालर-झूमर और रेडीमेड गारमेंट्स में कार्यरत हैं। इसके माध्यम से इन समूहों से जुड़ीं महिलाएं उत्पाद तैयार करती हैं, लेकिन इनके सामने बाजार की उपलब्धता सबसे बड़ा संकट है। विकास भवन के सरस इंपोरियम में इनमें से कुछ महिलाओं को आउटलेट भी दिए गए हैं। वहीं शहर के रामगुलाम टोला की प्रीति वर्मा गोरखपुर में स्थित चिड़ियाघर में अपना आउटलेट खोल रखी हैं। इससे इनके समूह की एक दर्जन महिलाओं की गृहस्थी चलती है। इसके बावजूद अभी बड़ी संख्या में ऐसे समूह हैं, जिनको अभी बाजार की तलाश है। इनके लिए सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed