{"_id":"697fa866ee7026f03401eb1d","slug":"nepal-club-team-won-the-title-by-defeating-meha-harhangpur-deoria-news-c-208-1-deo1023-173936-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेहा हरहंगपुर को हराकर नेपाल क्लब की टीम ने खिताब पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेहा हरहंगपुर को हराकर नेपाल क्लब की टीम ने खिताब पर किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। आदर्श सद्भावना क्लब की ओर से रविवार को आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नेपाल क्लब और मेहा हरहंगपुर के बीच खेला गया। नेपाल क्लब टीम ने मेहा को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मुकाबले का उद्घाटन देवरिया सदर के पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने किया। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में नेपाल की टीम के खिलाड़ी करण ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाते हुए जीत सुनिश्चित की।
प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियों का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर एवं व्यवस्थापक अनिल कुमार पांडेय ने किया। फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए हाथी-घोड़ा प्रदर्शन एवं डीजे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी गायक राकेश तिवारी ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया, जिससे दर्शक झूमते नजर आए। कमेंट्री अब्दुल रब और अलमुदिन ने किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. संजीव शुक्ला, अजय मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, अर्चना पांडेय, उमेश नारायण शाही, दीनानाथ कुशवाहा, मनोज मिश्रा, शुभम नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos