{"_id":"697fa777286b23236504cee1","slug":"the-budget-is-beneficial-for-the-common-man-deoria-news-c-208-1-deo1009-173894-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आमजन के लिए हितकारी है बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आमजन के लिए हितकारी है बजट
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट को जिला पंचायत सभागार में पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाइव देखा। उन्होंने बजट को आमजन के लिए हितकारी बताया।
बजट के बाद पूर्व सांसद ने कहा कि देश की विकास यात्रा, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और जनता के विश्वास को केंद्र में रखते हुए भाजपा सरकार ने यह बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा दिखावे की बजाय जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रमुख रूप से आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना, निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना, सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना तथा सबका साथ-सबका विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने किया तथा कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री प्रमोद शाही रहे। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार दूबे, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र कौशल, नीरज शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos