{"_id":"69790c6e5c7a1df6530a4d38","slug":"cold-and-hot-weather-continues-to-make-people-sick-increasing-number-of-patients-deoria-news-c-208-1-deo1011-173576-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्द-गर्म मौसम बना रहा बीमार, मरीजों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्द-गर्म मौसम बना रहा बीमार, मरीजों की बढ़ी संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगे हैं। दिन में तेज धूप और गर्मी, जबकि सुबह-शाम ठंड और गलन के कारण तापमान में चढ़ाव-उतार बना हुआ है। इसी सर्द-गर्म मौसम के चलते जिले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
मेडिकल कॉलेज और निजी चिकित्सालयों में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग मौसम के इस उतार-चढ़ाव से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अचानक तापमान बदलने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
स्वास रोग से पीड़ित मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्थमा और एलर्जी के मरीजों में सांस फूलने, सीने में जकड़न और खांसी की शिकायतें बढ़ी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ठंडी हवा और धूल के संपर्क में आने से ऐसे मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है।
चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडे पानी से बचने और संतुलित आहार लेने की अपील की गई है।
Trending Videos