सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Control room computers will be connected to the DVRs of the examination centres.

Deoria News: परीक्षा केंद्रों के डीवीआर से जोड़े जाएंगे कंट्रोल रूम के कम्प्यूटर

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Control room computers will be connected to the DVRs of the examination centres.
विज्ञापन
देवरिया। जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यूपी दिवस व गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच परीक्षा को लेकर भी डीआईओएस कार्यालय सतर्क है। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
Trending Videos

जिले के 1.15 लाख परीक्षार्थियों के लिए 174 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में स्ट्रांग रूम से लेकर गैलरी और प्रत्येक कमरों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इसमें वायस रिकाॅर्डर भी लगाए गए हैं, जिससे परीक्षा केंद्र में होने वाली किसी भी बातचीत को सुना जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी केंद्रों को डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूप से जोड़ने की तैयारी है। 27 जनवरी से इन केंद्रों के डीवीआर को डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। कंट्रोल रूम को यथाशीघ्र एक्टिव करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed