{"_id":"69c577cb88abd066fe02c17a","slug":"creating-awareness-through-magic-to-eradicate-tb-disease-deoria-news-c-208-1-deo1032-177926-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टीबी रोग उन्मूलन के लिए जादू से कर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टीबी रोग उन्मूलन के लिए जादू से कर रहे जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना में बृहस्पतिवार को लोगों को जागरूक करने के लिए जादूगर सिकंदर ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान जादूगर ने करतब के जरिए उपस्थित लोगों को टीबी (क्षय रोग) के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत सिंह व डॉ. सरोज शर्मा, फार्मासिस्ट सुमन श्रीवास्तव, सर्वोदय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को टीबी जांच, दवा की नियमितता और सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि खांसी दो सप्ताह से अधिक रहने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार में लापरवाही न बरतें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और जादू के माध्यम से दिए गए संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।
Trending Videos