{"_id":"69cd088db2e13886cd043ab5","slug":"video-a-rally-was-organised-in-rudrapur-under-the-school-chalo-abhiyan-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय दो में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम हरिशंकर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों को अंक पत्र एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की। साथ ही कक्षा पांचवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कक्षा पांच में आराध्या यादव को प्रथम स्थान, साक्षी शर्मा को द्वितीय स्थान तथा अनन्या मौर्या को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को कायाकल्प योजना से जोड़कर इसका आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।