{"_id":"69cf8a1629eca4d9580ce8b4","slug":"wall-of-under-construction-house-collapses-two-laborers-crushed-to-death-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दबकर दो मजदूरों की हुई मौत, एक घायल; मिट्टी भरते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दबकर दो मजदूरों की हुई मौत, एक घायल; मिट्टी भरते समय हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
अबूबकर नगर मोहल्ले में एक मकान का निर्माण कार्य ठेके पर चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मजदूर निर्माणाधीन दीवार के पास मिट्टी भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और वहां काम कर रहे तीन मजदूर उसके नीचे दब गए।
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवरिया शहर के अबूबकर नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज में दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, अबूबकर नगर मोहल्ले में एक मकान का निर्माण कार्य ठेके पर चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मजदूर निर्माणाधीन दीवार के पास मिट्टी भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और वहां काम कर रहे बरियारपुर के गोविंद और बढ़या गांव निवासी योगेंद्र समेत तीन मजदूर उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार गिरते ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने गोविंद और योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।