सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowds of devotees throng Durga temples on the last day of Navratri

Deoria News: नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees throng Durga temples on the last day of Navratri
विज्ञापन
भाटपार रानी। चैत्र नवरात्र के अंतिम अष्टमी के दिन बृहस्पतिवार को नगर व क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में दुर्गा प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु धूप, दीप, नैवेद्य आदि के साथ पूजन करते देखे गए। नगर स्थित दुर्गा मंदिर, प्रतापपुर में हदहदवा भवानी मंदिर में यूपी और बिहार के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा भवानी छापर, सरया की सपाती माई, भिंगारी बाजार, रामपुर बुजुर्ग, सोहनपुर, मालीबारी के देवी माई, चकिया कोठी सहित अनेक स्थानों पर दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जगह चुनरी, प्रसाद, नारियल, धूप, अगरबत्ती आदि की दुकानें सजी थी जहां से श्रद्धालु खरीदारी करते देखे गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed