सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raids on 12 medical stores in Sonauli, causing panic

Deoria News: व्यापार की दौड़ेगी गाड़ी...बन रहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Raids on 12 medical stores in Sonauli, causing panic
विज्ञापन
लोगो- बदल रहा महराजगंज
Trending Videos

पीपीपी माॅडल पर तैयार हो रहा बुद्धा शापिंग कॉम्प्लेक्स
36 दुकानें हो रहीं तैयार, अलाटमेंट में लोकल को वरीयता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला तरक्की की राह पर सरपट दौड़ पड़ा है। ऐसा इस कारण संभव हुआ, क्योंकि यहां सुविधा और सहूलियत बढ़ाने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि निवेशक भी रुचि ले रहे हैं।
प्रत्यक्ष उदाहरण जिले का मेडिकल काॅलेज है जो पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) बदल रहा महराजगंज से संचालित है। दूसरी उपलब्धि जिले में बुद्धा कांप्लेक्स देने जा रहा जिसका निर्माण इसी वर्ष पूरा होगा। इस शापिंग कॉम्प्लेक्स में कुल 36 दुकानें तैयार हो रही हैं जिसका आवंटन नगर पालिका परिषद महराजगंज पहले आओ पहले पाओ के तहत करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के बगल में तीन फ्लोर का बुद्धा शापिंग कॉम्प्लेक्स बन रहा है। 36 दुकानों व अन्य सुविधा सहूलियत से लैस यह कॉम्प्लेक्स पीपीपी माडल पर नगर पालिका महराजगंज की देखरेख में करीब करोड़ों के खर्च से तैयार हो रहा। तीन तल के इस शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रत्येक तल पर पुरुष-महिला शौचालय व लोगों के बैठने के लिए कार्नर पर बेंच जैसी व्यवस्था भी रहेगी।
कॉम्प्लेक्स के भूतल पर वाहनों के पार्किंग की जहां व्यवस्था होगी वहीं सबसे ऊपरी तल पर जल संरक्षण यूनिट व सोलर पैनल लगेंगे जिससे दुकानों को बिजली के प्रबंध रहेंगे। कॉम्प्लेक्स का दो तल का निर्माण जहां पूरा हो चुका है वहीं तीसरे तल की छत ढलाई की तैयारी है।
इसके बाद रंगाई व शटरिंग का कार्य पूरा होना है। नवंबर 2026 तक कांप्लेक्स का संपूर्ण निर्माण पूरा होगा जिसके बाद नगर पालिका की तरफ से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कॉम्प्लेक्स की दुकानों का आवंटन होगा। इसमें स्थानीय कारोबारियों को वरीयता का प्रावधान है।
--------------------
जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के अलावा कलक्ट्रेट व विकास भवन की निकटता के कारण कॉम्प्लेक्स की दुकानें बिक्री के लिहाज से मुफीद व उपयोगी होंगी।
राजेश गुप्ता, व्यापारी मुख्यालय
------------------
एक तरह से फरेंदा हाईवे से सीधे सटा बुद्धा कॉम्प्लेक्स कारोबार के दृष्टिकोण से काफी बेहतर लोकेशन पर स्थित है। हाईवे पर इस प्रबंध से निचलौल रोड की भीड़ कुछ कम होगी। इससे जाम जैसी दुश्वारी कुछ कम होगी।
-मो. सैफुल्लाह, व्यापारी मुख्यालय
------------------
97 लाख से बढ़ेगा नगर के सुरक्षा दायरा
नगर पालिका को सेफ जोन में किया गया शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के सुरक्षा का दायरा और मजबूत होने जा रहा है। नये वित्तीय वर्ष में नगर पालिका को सेफ जोन में शामिल किया गया है। सेफ जोन प्रावधान के तहत नगर विकास की तरफ से 97 लाख रुपये खर्च स्वीकृत किया गया है। इस धनराशि से नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य चौराहों व हाईवे पर सर्विलांस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
रियल टाइम फुटेज संग्रहित रखने वाले सीसीटीवी कैमरों के लिए कंट्रोल रूम भी नगर पालिका के अधीन स्थापित किया जाएगा जहां से मानिटरिंग के प्रबंध होंगे। व्यवस्था के जरिये घटना, दुर्घटना रोकने में जहां सहूलियत मिलेगी, बल्कि पुलिस व परिवहन विभाग के हाथ और मजबूत हो जाएंगे।
सेफ जोन के कैमरे एआई(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इनबिल्ट होंगे जो यातायात में नियम उल्लंघन पर स्वत: चालान जैसी कार्रवाई कर देंगे। इसके अलावा निगरानी के बीच कुछ असामान्य दिखता है तो इसपर कंट्रोल रूम को अलर्ट संदेश भेज देंगे। इस तरह की सुविधा अब तक सिर्फ मंडल मुख्यालय गोरखपुर तक ही प्रभावी थी।
---------------------
सेफ जोन प्रावधान से लगने वाले सीसीटीवी कैमरे यातायात नियमों का अनुपालन कराने में परिवहन विभाग की मदद करेंगे। यातायात पुलिस का कार्य इससे आसान होगा।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
------------------------------
बुद्धा कॉम्प्लेक्स पीपीपी माॅडल से नवंबर तक तैयार हो जाएगा। नए वित्तीय सत्र में नगर पालिका सेफ जोन में शामिल हुआ है। 97 लाख रुपये के खर्च से सर्विलांस सीसीटीवी कैमरे चौक-चौराहों व हाईवे पर लगाए जाएंगे। इससे सुरक्षा का दायरा विस्तृत होगा।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed