सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoraha Baba associated himself with Deoria by taking the name of Raghavdas

Deoria News: देवरहा बाबा, राघवदास का नाम लेकर खुद को देवरिया से जोड़ा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Deoraha Baba associated himself with Deoria by taking the name of Raghavdas
विज्ञापन
देवरिया। केंद्रीय उद्यमिता व कौशल विकास राज्यमंत्री व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने भाषण की शुरुआत देवरहा बाबा और बाबा राघवदास का नाम लेकर किया। इस बहाने उन्होंने देवरिया की जनता से खुद को जोड़ते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देवरिया क्रांति की धरती है। यह बाबा राघवदास की धरती है। यह देवरहा बाबा की धरती है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि भारत का मंत्री होने के नाते जब भी मौका मिलेगा हम सहयोग करेंगे। उन्होंने रामाशीष राय को सज्जन नेता बताते हुए कहा कि वैसे तो सभी नेता सज्जन होने चाहिए, पर अभी कुछ तो सज्जन हैं। मंत्री की इस बात पर ठहाके लगे। उन्होंने रामाशीष राय के लिए समर्थन की अपील लोगों से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि जमींदारी का खात्मा चौधरी चरण सिंह ने किया। वह महात्मा गांधी और सरदार पटेल को मानते थे। कहा कि मनरेगा को सबसे पहले चौधरी चरण सिंह ने शुरू किया। काम के बदले अनाज की योजना लागू कर उन्होंने भारत के गांवों के कच्चे रास्तों को सड़कों में बदल दिया। चौधरी साहब का मानना था कि गांव में रास्ते बनेंगे, अस्पताल, स्कूल कालेज खुलेंगे तो किसान को शहर में नहीं आना पड़ेगा। अटल बिहारी वाजपेयी ने चरण सिंह के काम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरू कर गांवों को पक्के रास्तों में बदल दिया। एनडीए के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि अब तक की सरकारें ग्रामीण क्षेत्र में निवेश नहीं करती थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांवों में 60 हजार कराेड़ रुपये का निवेश कर रही है। एआई समिट में कांग्रेस प्रदर्शन पर उठाए सवाल : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 15 लाख इंजीनियर हमारे देश में हर साल तैयार होते हैं। गणित विज्ञान हमारे देश में सर्वाधिक बच्चे पढ़ते हैं। भारत के लोग दुनियाभर में एआई में नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस दिशा में काम किया। उन्होंने सोचा कि हमारे युवा अपने देश में एआई पर काम करें।
इसके लिए एआई समिट दिल्ली में आयोजित किया। देश दुनिया के बड़े नेता वैज्ञानिक इसमें शामिल हुए। उधर यूथ कांग्रेस ने हमारे विदेशी मेहमानों के सामने कुर्ता उतार दिया। जयंत चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि विरोध के लिए जंतर मंतर को वह चुन सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed