सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Open casteism in the PDA has vanished into socialism.

Deoria News: पीडीए में खुला जातिवाद लुप्त हो गया समाजवाद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Open casteism in the PDA has vanished into socialism.
शहर के चीनी मिल मैदान पर जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय उद्यमिता एवं कौशल विकास राज्य मंत्री रा
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय और केंद्र सरकार में उद्यमिता और कौशल विकास राज्यमंत्री अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को शहर के चीनी मिल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने देवरहा बाबा, बाबा राघवदास से लेकर गन्ना किसानों व चीनी मिल की बात किया।
Trending Videos

अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजीत सिंह को भी देवरिया की धरती से जोड़ा। उन्होंने विपक्षी दल के पीडीए के नारे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का पीडीए खुला जातिवाद है। उन्होंने किसानों से जाति छोड़ एकजुट होने की अपील किया। उद्यमिता और कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने देवरिया को क्रांति की धरती बताते हुए देवरहा बाबा, बाबा राघवदास को स्मरण कर अपने भाषण का शुभारंभ किया। उन्होंने सपा का बिना नाम लिए कहा कि विपक्षी दल ने पीडीए का नारा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि विपक्ष का पीडीए खुला जातिवाद है। समाजवाद लुप्त हो गया है। उनके पास समाजवाद नहीं केवल जातिवाद है। उन्होंने कहा कि हर चीज के पीछे विपक्ष को केवल जाति दिखाई देती है। वह केवल जाति की बात करते हैं। जयंत चौधरी ने किसानों की बात करते हुए अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के कार्याें को गिनाया।
उन्होंने देवरिया को चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि बताया। कहा कि चरण सिंह ने किसानों को मजबूत करने की बात कही थी। कहा था कि जब किसान फैसले लेगा तब देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को जाति में बांटकर कमजोर किया जा रहा है। किसान जाति के फेर में नहीं फंसें। कहा कि चरण सिंह ने सार्वजनिक रूप से अंतरजातीय विवाह की हिमायत की थी। यह हिम्मत आजतक किसी नेता नहीं की है।
उन्होंने किसानों से एकजुट होने की अपील किया। रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चरण सिंह जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देखा कि 20 प्रतिशत शहरी लोगों के लिए अलग शहरी विकास मंत्रालय है। तब उन्होंने 80 प्रतिशत ग्रामीण व किसानों के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय का गठन किया।
सभा को देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भाटपाररानी के विधायक सभाकुंवर, देवरिया सदर के पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाण मणि त्रिपाठी, प्रदेश सरकार अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, तमुकही राज के विधायक डॉ. असीम कुमार, जिलाध्यक्ष देवरिया रमाशंकर चौहान ने संबोधित किया। मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव ने किया।
देश में उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करेगी जागृति जैसी पहल : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने रविवार को बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र का दौरा किया। पूर्वांचल क्षेत्र में उद्यमिता, कौशल विकास और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed