सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees were overwhelmed after listening to the story of Shri Ram's birth.

Deoria News: श्रीराम जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed after listening to the story of Shri Ram's birth.
विज्ञापन
शाहपुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पेंडारी गांव में चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार की रात कथा वाचक पं. राकेश शास्त्री ने राम जन्म की कथा सुनाई। इसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
Trending Videos

कथावाचक ने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था, तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शगुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गीत गूंजने लगे। उन्होंने कहा भगवान राम ने पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। उनका जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश शुरू कर दिया। संसार में जितने भी असुर उत्पन्न हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया और स्वयं भगवान बनने का ढोंग करने लगे, लेकिन जब ईश्वर ने अपनी सत्ता की एक झलक दिखाई तो सभी धरा से ही समाप्त हो गए। उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। रामकथा में पिता, मां और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह रहा, वह सदा के लिए अमर है। इसी दौरान कथावाचक ने भगवान श्रीराम का बाल्य स्वरूप भगवान श्रीराम को अपने गोद में लेकर मंगल गीत सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मुख्य यजमान अर्जुन यादव, रामपाल यादव, मुनीराम यादव, शिवपूजन, बसई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed