{"_id":"697a5a7fba10382fdd00d935","slug":"direct-fight-for-the-post-of-president-senior-vice-president-and-general-secretary-deoria-news-c-208-1-deo1036-173592-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर सीधी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर सीधी लड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील बार संघ चुनाव में बुधवार को पर्चा वापसी का आखिरी दिन था लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया।
इससे अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंंत्री पद के लिए सीधी लड़ाई होगी। जबकि कार्यकारिणी सदस्य, पुस्तकालय अध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्विरोध हैं।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन और चुनाव अधिकारी रामलाल यादव, शिवदयाल सिंह, विमलेश कुमार यादव, सुरेंद्र दीक्षित और कृष्ण चंद्र दीक्षित के देखरेख में चुनाव प्रक्रिया कराया जा रहा है।
पर्चा वापसी के आखिरी दिन शाम तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष पद पर चंद्रगुप्त यादव, वेदप्रकाश उपाध्याय, महामंत्री पद के लिए उदयराज चौरसिया, विपिन कुमार तिवारी, अमरेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश वर्मा और उधव प्रसाद चुनाव मैदान में हैं।
शेष पदों के उम्मीदवार निर्विरोध हैं। चुनाव अधिकारी रामलाल यादव ने बताया कि पर्चा वापसी के दिन किसी उम्मीदवार ने अपना पर्चा नहीं उठाया है। तीन पदों के लिए लड़ाई है। शेष पदों के प्रत्याशी निर्विरोध हैं।
Trending Videos