फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dispose of pending cases of Section-67 expeditiously

Deoria News: धारा-67 के लंबित मामले तेजी से निपटाएं

Thu, 16 Jul 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending cases of Section-67 expeditiously
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को भाटपाररानी तहसील में आईजीआरएस के दो प्रकरणों के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचकर वास्तविकता की जांच की। जांच में आए तथ्यों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर भाटपार रानी नगर निवासी निवासी योगेंद्र राय द्वारा आईजीआरएस की एक शिकायत पोखर एवं तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे तथा बहियारी बघेल निवासी शांति देवी द्वारा 116 के आदेश का अनुपालन में प्रतिपक्षी द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की जांच की
विज्ञापन

जांच के दौरान योगेंद्र राय के प्रकरण में यह तथ्य सामने आया कि प्रकरण उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मुकदमे का त्वरित निस्तारण कर न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा ऐसे प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बहियारी बघेल निवासी शांति देवी के प्रकरण में यह जांच में आया कि धारा 116 के आदेश के उपरांत अनुपालन में प्रतिपक्षी द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed