फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM conducted on-site verification of revenue cases.

Deoria News: डीएम ने किया राजस्व प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन

Sat, 15 Aug 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
DM conducted on-site verification of revenue cases.
मईल। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरैना और करौता में पहुंचकर राजस्व प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने स्टांप मूल्यांकन, धारा-24 और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों की ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी ली।
विज्ञापन


ग्राम करौता में करीब 1.59 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े स्टांप मूल्यांकन प्रकरण की जांच की गई। जिलाधिकारी ने मौके पर संपत्ति का निरीक्षण कर मूल्यांकन की स्थिति देखी। सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। उन्होंने अंश निर्धारण से जुड़े मामले में ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति की जानकारी भी ली। डीएम ने कहा कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित मानकों के अनुसार ही मूल्यांकन किया जाए। किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही मिलने पर जांच कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, उप निबंधक प्रतिमा सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed