{"_id":"69c5786d8691da011f0c8865","slug":"do-not-eat-heavy-food-suddenly-after-fasting-for-nine-days-it-can-worsen-your-health-deoria-news-c-208-1-deo1009-177963-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौ दिन के उपवास के बाद अचानक न खाएं गरिष्ठ भोजन, बिगड़ सकती है सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौ दिन के उपवास के बाद अचानक न खाएं गरिष्ठ भोजन, बिगड़ सकती है सेहत
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चैत्र नवरात्र के पावन नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखने वाले श्रद्धालु शनिवार को पारण करेंगे। लंबे समय तक फलाहार पर रहने के बाद अचानक भारी या मसालेदार भोजन करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। व्रत खोलने के दौरान खान-पान में बरती गई लापरवाही पाचन तंत्र को खराब कर सकती है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के सीएमएस डॉ. एचके मिश्र का कहना है कि नौ दिनों तक खाली पेट रहने या केवल फल लेने से शरीर की चयापचय दर (मेटाबेलिज्म) धीमी हो जाती है। ऐसे में पारण के तुरंत बाद पूड़ी, कचौड़ी या अधिक तेल-मसाले वाला भोजन करने से पेट संबंधी दिक्कत हो सकती हैं।
सीएमएस ने बताया कि पारण के समय सबसे पहले नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फलों का जूस लें। शुरुआत में मूंग की दाल की खिचड़ी, दलिया या उबले हुए चावल जैसे सुपाच्य भोजन करें। पहले दिन अधिक मिर्च-मसाले और तले-भुने पकवानों को खाने से बचें। पानी का भरपूर सेवन करें। सीएमएस ने बताया कि कई बार व्रत समाप्त होते ही लोग उत्साह में आकर भारी भोजन कर लेते हैं। शॉक ईटिंग (अचानक बहुत अधिक खाना) से लिवर और आंतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। खासकर मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को पारण के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि व्रत के बाद शरीर को सामान्य आहार लें। सादा चावल, दाल, सादा सब्जी लें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीयें। दूसरी डाइट अच्छी तरह ले लें।
Trending Videos