सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drain built...no drainage system

Deoria News: नाली बनी...जलनिकासी की व्यवस्था नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Drain built...no drainage system
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। वीर अब्दुल हमीद नगर उर्फ दूबे टोला में नाली का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
Trending Videos

वार्ड की सभासद एवं उनके प्रतिनिधि सहित कई लोगों ने शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा और ईओ हिमांशु प्रताप सिंह को पत्र सौंपकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर दूबे टोला की सभासद शाहजहां खातून, सभासद प्रतिनिधि गुड्डू सिद्दीकी, फिरोज अहमद, राहुल यादव, विशाल यादव, बशीर अहमद, आदित्य प्रताप यादव, अभिनंदन यादव आदि ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन को पत्र देकर कहा है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर दूबे टोला में जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन नाली के पानी निकास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते नाली का पानी पास के एक किसान के खेत में बहता है।
खेत में पानी भरने से किसान की फसल बर्बाद हो रही थी, जिसके चलते उसने नाली को बंद कर दिया है। नाली का निकास बंद होने के कारण आसपास के लोगों के घरों का पानी नाली में ही जमा हो रहा है। इससे नाली ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर बह रहा है। इससे वार्ड के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। नाली से निकल रही दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है और लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed