{"_id":"69a71c48977c02588200878b","slug":"elderly-bike-rider-dies-after-being-hit-by-pickup-deoria-news-c-205-1-deo1003-155825-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गदाईपट्टी नहर पुल पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे उसका वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक बाल बाल बच गया। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के गदाईपट्टी नहर पुल पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप बनरहा रेग्युलेटर के रास्ते आ रही थी। उसी समय तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयपुर मुन्नीपटी निवासी बैजनाथ मिश्र (65) अपनी मोपेड से तमकुहीरोड से गांव जा रहे थे। उसी समय पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी। वृद्ध सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर नहर से पिकअप को निकलवाया और उसे कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि वाहन चालक सिवान का रहने वाला है। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन पुलिस की चालक हिरासत में है।
Trending Videos