सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kasturba students will be given career information

Deoria News: कस्तूरबा की छात्राओं की दी जाएगी कॅरिअर की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kasturba students will be given career information
विज्ञापन
पडरौना। नए शिक्षा सत्र से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बेटियां कॅरिअर की उड़ान भर सकेंगी। इसके लिए अब उन्हें कॅरिअर के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। अब तक यह सहूलियत सिर्फ राजकीय माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ही अनुमन्य थी।
Trending Videos

जनपद में कुल 14 कस्तूरबा स्कूलों का संचालन है। इसमें 1400 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन बनने के लिए जानकारी दी जाएगी। इसके लिए साप्ताहिक कक्षाओं के संचालन की तैयारी है। यह प्रावधान विभाग शासन के निर्देश पर प्रभावी कर रहा है। छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर में कॅरिअर व प्रोफेशनल कोर्स की सौगात मिलेगी। पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आवासीय शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed