{"_id":"69a7236783787c31f2029bf6","slug":"young-man-crushed-to-death-by-tractor-trolley-grandmother-critical-deoria-news-c-205-1-deo1003-155828-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, नानी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, नानी गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा(कुशीनगर)। मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी बुजुर्ग नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और भाग निकले चालक की तलाश में जुट गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ार विन्दवलिया निवासी अमन (19) का ननिहाल नवलछपरा (थाना खड्डा) में है। उसकी मां सुनीता इन दिनों मायके आई हुई हैं। अमन दो दिन पहले ही बाहर से कमाकर होली मनाने घर लौटा था। मंगलवार को वह अपनी नानी संन्झा देवी (60) को बाइक से खड्डा लेकर जा रहा था।कोपजंगल–मठिया मार्ग पर मठिया गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रॉली के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला को पहले तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक फरार हो गया है। सीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है।तहरीर मिलने पर प्राथमिकता दर्ज किया जाएगा।
Trending Videos