{"_id":"69838f85e00e0ad234058d6a","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-deoria-news-c-208-1-deo1022-174155-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बलुआ अफगान मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
भटनी के महुरांव गांव निवासी मिश्रीलाल यादव (65) बुधवार करीब 11 बजे साइकिल से बाजार जा रहे थे। जब वे मिश्रौली दीक्षित गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे मिश्रीलाल सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उनका मूल निवास बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में है। भटनी के महुरांव गांव में उन्हें नवरसा मिला है, जहां वे अपने पिता के साथ रहते थे।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos