सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fault caused power outage for 20,000 homes for 18 hours

Deoria News: फाल्ट से 18 घंटे गुल रही 20 हजार घरों की बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fault caused power outage for 20,000 homes for 18 hours
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पांडेय चक और देसही देवरिया उपकेंद्र क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे कटी बिजली शुक्रवार की दोपहर बाद तीन बजे बहाल हुई। हेतिमपुर स्थित मेन लाइन में आई खराबी से दो उपकेंद्रों की बिजली 18 घंटे गुल रही। इसके चलते 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

पांडेय चक और देसही देवरिया उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को 35 किलोमीटर की दूरी से आ रहे मेन लाइन में हर दूसरे या तीसरे दिन फाल्ट होने से परेशान होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात करीब 9:00 बजे हेतिमपुर में मेन लाइन का तार टूट जाने से दोनों उपकेंद्रों की बिजली बंद हो गई। रात होने के चलते पेट्रोलिंग के बाद भी फाल्ट नहीं ढूंढा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह फाल्ट मिलने के बाद दोनों उपकेंद्र के लाइनमैन पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद खराबी को दूर किया जा सका। खराबी दूर होने के बाद दोपहर बाद तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने कहा कि मेन लाइन में आई खराबी के चलते आपूर्ति बंद थी। खराबी ठीक होते ही बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed