फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered in unpaid salary dispute.

Deoria News: बकाया वेतन विवाद में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in unpaid salary dispute.
सलेमपुर। रौनी गंगाचक, मझौलीराज स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत रहे सहायक अध्यापक ने विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर पत्नी के बकाया वेतन की रकम हड़पने, गाली-गलौज करने, पर्स छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद सलेमपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनिहारी गांव निवासी राघवेन्द्र कुमार उपाध्याय के अनुसार, वह करीब आठ वर्षों से विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी सौम्या द्विवेदी को विद्यालय प्रबंधक ने प्रधानाचार्य पद पर 32 हजार रुपये मासिक वेतन पर नियुक्त किया था। पत्नी ने दो मई 2023 को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू किया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रबंधक की ओर से पत्नी को प्रतिमाह केवल 11 हजार रुपये वेतन दिया जाता था। शेष रकम बाद में देने की बात कही जाती रही। जब दंपती ने करीब 4.62 लाख रुपये बकाया वेतन की मांग की तो आरोपियों ने रकम देने से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed