फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car hits bike; fertilizer trader in critical condition.

Deoria News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, खाद व्यवसायी की हालत गंभीर

Mon, 17 Aug 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike; fertilizer trader in critical condition.
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे के पास कार ने बाइक सवार खाद व्यवसायी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें दुर्घटना करने वाली कार से ही अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के दोघड़ा के तुलसीबारा मोहल्ला निवासी अविनाश मिश्रा की खुखुंदू चौराहे पर खाद-बीज की दुकान है। वह रविवार को बाइक से देवरिया गए थे। लौटते समय देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर स्थित अपनी दुकान के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अविनाश बाइक से उछलते हुए सड़क पर जा गिरे। संयोग अच्छा रहा कि वह हेलमेट पहने थे। देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed