फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fault in main line, power outage in 150 villages

Deoria News: मेन लाइन में खराबी, 150 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 17 Aug 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fault in main line, power outage in 150 villages
तरकुलवा। स्थानीय बिजली घर की मेन लाइन में शनिवार रात अचानक ब्रेक डाउन हो गया, जिससे 150 गांव की बिजली आपूर्ति 16 घंटे तक ठप रही। इससे नगर पंचायत कस्बा सहित अन्य छोटे-बड़े कस्बों और गांवों की करीब 15 लाख आबादी को उमड़ भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। बिजली कर्मियों के साथ निगम के अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

33/11 केवी बिजली घर की मेन लाइन की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया 132 केवी पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, न्यू फीडर पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बाजराटर सहित दर्जनों कस्बों और लगभग 150 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इधर कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के साथ ही उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाने चुकी है। कोई ऐसा दिन नहीं जब मेन लाइन में ब्रेकडाउन एवं उपकेंद्र पर लगे फीडरों में तकनीकी खराबी से आपूर्ति बाधित न होती हो। इस बीच शनिवार को शाम में बारिश शुरू होने के बाद रात नौ बजे के करीब उपकेंद्र पर लगा 400 केवीए व 250 केवीए का ट्रांसफार्मर धू धूकर जलने लगा। कुछ देर बाद 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट हो गया, जिसके चलते उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उसके बाद से ही 15 लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा। बिजली के बिना जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह होते-होते लोगों के घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। रविवार को कस्बों के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान ठप हो गए। पानी की टंकियां सूख गईं। लोगों को पूरे दिन उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। सुबह दोनों जले ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर दिया गया, लेकिन मेन लाइन में फॉल्ट को पूरे दिन पेट्रोलिंग कर बिजली कर्मचारियों ने ढूंढना शुरू किया। निगम के कर्मचारियों के अनुसार मेन लाइन में कई जगह फॉल्ट था, जिससे आपूर्ति बहाल करने में काफी दिक्कत हुई। बिजली आपूर्ति बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ी। प्रचंड गर्मी में हर तरफ त्राहि-त्राहि मच गई। इसको लेकर उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त रहा। क्षेत्रीय लोगों प्रमोद दुबे उर्फ रिंटू बाबा, शिवशंकर यादव, छोटे बाबू, सरफराज अहमद, गोविंद चौहान, राजू जायसवाल, विनोद जायसवाल, बृजनारायण यादव, महफूज आलम आदि का कहना है कि मेन लाइन में अक्सर ब्रेकडाउन, अघोषित बिजली कटौती, फॉल्ट और ट्रिपिंग के चलते दिन-रात का चैन हराम हो गया है। लोग जैसे-तैसे बाग-बगीचे में टहल कर दिन काट लेते हैं, लेकिन रात में चैन नहीं आ रहा हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी लोगों पीड़ा की सुधि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जेई लवलेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन में कई जगह फॉल्ट हो गया था, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed