सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five injured in collision between two bikes

Deoria News: दो बाइक की टक्कर में पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five injured in collision between two bikes
विज्ञापन
भलुअनी। क्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Trending Videos

क्षेत्र के बरौली निवासी शंकर (70), उनका भतीजा संजय पुत्र रामजीत प्रसाद (45) और कुंती देवी पत्नी शंकर तीनों बाइक से तिघरा से अपने गांव बरौली जा रहे थे। वे लोग सोनाड़ी मोड़ पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर कर मार दिया। इसमें बरहज के गौरा निवासी बाइक सवार सतीश (22) पुत्र जयनरायन और दिनेश पुत्र रमाशंकर (20) सहित पांचों घायल हो गए। एसओ प्रदीप पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed