सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four injured in a fight, FIR against 22

Deoria News: मारपीट में चार घायल, 22 पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four injured in a fight, FIR against 22
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिड़हनी गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ के 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 22 मई की दोपहर में हुई। एक पक्ष जमीन पर जेसीबी से मिट्टी डलवा रहा था। दूसरे पक्ष के विरोध करने पर मारपीट हो गई। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया।
Trending Videos

पिड़हनी गांव निवासी भृगुनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि जमीन पर मिट्टी डालने के विवाद में गांव के लोग गोलबंद होकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुमन, रामबुझ यादव, सर्वजीत, इन्द्रदेव, रामआशीष, रोशिन्द्र, रामदयाल, गुड्डू, अमर, प्रेमशीला, कैलाशी, ज्ञांती, अनीता, विशाल पर प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष की ज्ञानमती देवी की शिकायत पर गांव के जयदरथ यादव, भृगु यादव, कुसुमावती, रविता, अंजू, बैजनाथ, मंजू और बच्ची देवी पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed