सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The SDRF team, which went in search of Aman, spotted a crocodile.

Deoria News: अमन की तलाश में गई एसडीआरएफ टीम को दिखा घड़ियाल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The SDRF team, which went in search of Aman, spotted a crocodile.
विज्ञापन
बरहज। गौरा स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास शुक्रवार को नहाने के दौरान तीन किशोर नदी में डूब गए थे। इसमें से एक को लोगों ने बचा लिया था, जबकि दूसरे का शव मिल गया है। तीसरे किशोर की तलाश में एसडीआरएफ टीम ने साेमवार की शाम तक की। इस दौरान मऊ जिले की तरफ घड़ियाल दिखने पर टीम को सर्च ऑपरेशन की दिशा बदलनी पड़ी।
Trending Videos

सीओ राजेश चतुर्वेदी और एसओ विशाल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने चौथे दिन भी नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। पूरे दिन नदी खंगालने के बाद भी टीम खाली हाथ लौटी। निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास से भागलपुर तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मऊ जनपद की ओर नदी में घड़ियाल होने के कारण टीम को थोड़ी दिक्कत आई। एसडीआरएफ टीम के एक सदस्य ने बताया कि नदी के दूसरे छोर की तरफ घड़ियाल दिखने पर सावधानी बरतते हुए उधर कुछ दूरी तक तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दिनभर की तलाश के बाद भी अमन का कुछ पता नहीं लगा। देर शाम भागलपुर में किसी का शव मिलने की सूचना मिली है। पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed