{"_id":"6979079f277d8c3df20b5174","slug":"ghazipur-team-reached-the-final-by-defeating-ballia-deoria-news-c-208-1-deo1045-173555-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बलिया को हराकर फाइनल में पहुंची गाजीपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बलिया को हराकर फाइनल में पहुंची गाजीपुर की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर (देवरिया)। श्री श्री 1008 कालीचरण फुटबॉल स्पोर्टिग क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल मैच का दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब बलिया और मिस्टर इंडिया स्पोर्ट्स क्लब गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर की टीम ने पेनल्टी शूट से 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
भागलपुर के बीजीएम इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह टिंकू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच शुरू होने के 20वें मिनट और 35वें मिनट में बलिया टीम के रितिक ने दो गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। गाजीपुर टीम के खिलाड़ियों ने प्रयास किया और 40वें मिनट में बरकत ने गोल करके टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। हॉफ टाइम के बाद खेल शुरू होने के 15वें मिनट में गाजीपुर के बरकत ने दूसरा गोल करके मुकाबला बराबरी ला दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। निर्णायक मंडल ने पेनॉल्टी शूट का निर्णय लिया। इसमें भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दोबारा निर्णायक मंडल ने दो-दो बॉल का निर्णय लिया। इसमें गाजीपुर की टीम ने एक गोल किया। बलिया की टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के निर्णायक की भूमिका सब्बीर अहमद और कमेंट्री अमन जायसवाल ने की।
इस दौरान अजय यादव, पिंटू वर्मा, गामा यादव, संतोष सिंह, हरिशंकर यादव, मुलायम यादव, दिलिप, धीरेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos