{"_id":"6a285f9106bdccac7f0c1464","slug":"health-department-raided-ultrasound-centre-and-pathology-centre-sealed-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184058-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, अल्ट्रासाउंड केंद्र और पैथोलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, अल्ट्रासाउंड केंद्र और पैथोलॉजी सील
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सलेमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी और जांच केंद्रों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर पंचायत के राजपूत कटरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक पैथोलॉजी पर छापा मारकर सील कर दिया। इससे क्षेत्र के निजी जांच केंद्रों के संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से नदारद हो गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एडिशनल सीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया। इस दौरान जनसेवा अल्ट्रासाउंड केंद्र और आकृति पैथोलॉजी केंद्र के संचालकों से पंजीकरण और संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
है कि इससे पहले भी विभाग ने सलेमपुर में कार्रवाई करते हुए सीएचसी गेट स्थित आलम क्लीनिक, देव पैथोलॉजी केंद्र तथा नगर पंचायत रोड स्थित अमृत पैथोलॉजी केंद्र को सील किया था। लगातार कार्रवाई के बावजूद बिना अनुमति स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन प्रशासनिक निगरानी और संचालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
एडिशनल सीएमओ डॉ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित होने वाले जांच केंद्र मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों में न तो मानकों का पालन होता है और न ही जांच की गुणवत्ता की कोई गारंटी होती है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।