{"_id":"6a285f1cc2f813906300f494","slug":"trains-and-buses-are-packed-causing-trouble-for-passengers-deoria-news-c-208-1-deo1022-184094-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनें ओर बसें ठसाठस, यात्रियों की सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनें ओर बसें ठसाठस, यात्रियों की सांसत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार में खड़े यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते जिले में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गैर जिलों से आए अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों, बसों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अचानक ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ने से मंगलवार को लंबी दूरी और लोकल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, देवरिया में आजमगढ़, मऊ, वाराणसी और गाजीपुर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेन और बसों से जिले में परीक्षा देने पहुंचे। कई ट्रेनों के सामान्य कोचों और बसों में सीटों से अधिक भीड़ देखी गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ बढ़ने से देवरिया सदर, भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की विशेष चहल-पहल रही। प्लेटफार्मों पर युवा परीक्षा केंद्रों की जानकारी लेते और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए साधनों की तलाश करते नजर आए।
परीक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान स्टेशनों पर लगातार गश्त करते देखे गए। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। परीक्षा समाप्ति के बाद भी अभ्यर्थियों की वापसी को देखते हुए परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि देवरिया शहर में विभिन्न जनपदों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच रहे है। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
Trending Videos