सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, a neighbor attacked a family with a spade during a domestic dispute news in hindi

जानलेवा विवाद: पारिवारिक कलह में पड़ोसी ने फावड़े से की महिला की हत्या, बेटे-बेटी पर भी हमला; देवरिया की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

रामपुर बनहर निवासी रविता देवी (32), पत्नी उमेश विश्वकर्मा, अपने घर पर थीं। देर रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले राज विश्वकर्मा ने किसी विवाद के चलते उन पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रविता के बेटे और बेटी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए।

In Deoria, a neighbor attacked a family with a spade during a domestic dispute news in hindi
मृतका रविता देवी की फाइल फोटो और घर पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में पारिवारिक कलह के चलते बुधवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां फावड़े से काट कर एक महिला की हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे और बेटी पर भी हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह महिला की शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, रामपुर बनहर निवासी रविता देवी (32), पत्नी उमेश विश्वकर्मा, अपने घर पर थीं। देर रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले राज विश्वकर्मा ने किसी विवाद के चलते उन पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रविता के बेटे और बेटी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed