सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Information given about the developed India Jiramji scheme

Deoria News: विकसित भारत जीरामजी योजना की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Information given about the developed India Jiramji scheme
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को विकसित भारत जीरामजी जनजागरण अभियान के तहत श्रमिक ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद कमलेश पासवान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पूर्व की सरकारों में नरेगा और मनरेगा योजना चलाया गया, जिसमें भ्रष्टाचार चरम पर था। जिसमें पारदर्शिता लाने के लिए जी रामजी का नाम रखते हुए योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसमें केंद्र के साथ राज्य सरकार की भी सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका, ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव, अंगद तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रणव दूबे, अष्टभुजा श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह गुड्डू, दिनेश गुप्ता, सुनील जायसवाल, शौर्य सिंह, अरविंद उपाध्याय, गिरिजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, अभिमन्यु सिंह, वंदना कुशवाहा, सूरज दूबे मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed