{"_id":"6a53e7e4859659ec4d03e956","slug":"kitchen-budget-disrupted-deoria-news-c-208-1-deo1009-186735-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लगातार बारिश से सब्जियों के दाम चढ़े, रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लगातार बारिश से सब्जियों के दाम चढ़े, रसोई का बजट बिगड़ा
Mon, 13 Jul 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर दिखाई देने लगा है। खेतों में जलभराव और मंडियों तक सब्जियों की कम आवक के कारण हरी सब्जियों सहित अन्य सब्जियों के दामों में तेजी आई है। बढ़ी कीमतों से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है।
बारिश के चलते स्थानीय स्तर पर सब्जियों की तुड़ाई प्रभावित हुई है। साथ ही बाहर से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति भी कम हुई है।
इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। नेनुआ, जो एक सप्ताह पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब 50 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
लौकी 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो, जबकि भिंडी 30 रुपये से बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसी तरह सारपुरिया 30 से बढ़कर 40 रुपये, करेला 30 से 50 रुपये, बोड़ा 20 से बढ़कर 50 रुपये तथा केला 20 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
हरी सब्जियों के साथ-साथ प्याज भी 25 रुपये से बढ़कर 35 रुपये प्रति किलो हो गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी हरी मिर्च में हुआ है, जो 40 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। रोज इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च बढ़ गया है। ऐसे में खरीदारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।