{"_id":"69b3183ecfde09c5370de33c","slug":"markets-are-bustling-with-activity-for-eid-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-154855-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। ईद के मौके पर सेंवई का खास महत्व होता है। यही वजह है कि जैसे ही ईद नजदीक आ रही है बाजारों में तरह-तरह की सेंवइयां मिलनी शुरू हो गई है। इस बार भी कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बाजार सेंवई से पटे पड़े हैं।
ईद को प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर सेंवई खाने और खिलाने की प्रथा सदियों पुरानी है। इस वजह से इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद के अवसर पर कई प्रकार की सेंवई बनाई जाती है, जिसे लेकर कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती है। इस साल 21 मार्च को ईद मनाए जाने की संभावना है। इसे लेकर बाजार तरह-तरह की सेंवइयों से सज चुका है।
कस्बे के कोतवाली रोड, मंगल बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में ईद में सेंवई की दुकान सजी हुई है, जहां सौ से दो सौ रुपये किलो तक की सेंवई बिक रही है। ईद मनाने की तैयारी में जुटे हुसैन अहमद का मानना है कि ईद की मिठास सेंवई से है। यह शुरू से प्रथा बना हुआ है, आदमी चाहे तो मिठाई भी खा सकता है, मगर सेंवई की बात ही कुछ और है। ईद की तैयारी में जुटे अब्दुल मोईद बताते हैं कि वो हर साल ईद के मौके पर सेंवई और लच्छा लोगों को खिलाकर खुशियां मनाते हैं।
सूत फेनी और लच्छा की मांग बढ़ी : रमजान माह शुरू होते ही सेंवई की दुकान सज गई है । इस मौके पर सबसे अधिक सूतफेनी, लच्छा सेंवई की डिमांड होती है। ईद पर भी इसकी मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा बनारस से आए सेंवई और लच्छा की डिमांड काफी है। ईद की तैयारी में सेंवई के साथ ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामान की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।
Trending Videos