{"_id":"69b31916e9c21427370cac77","slug":"life-imprisonment-for-man-accused-of-murder-during-idol-immersion-deoria-news-c-227-1-sgkp1034-154915-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हत्या करने के आरोपी को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हत्या करने के आरोपी को उम्रकैद
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद रफी ने सदर थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई युवक की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 30,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। घटना वर्ष 2022 में हुई थी।
भगवान गणेश व लक्ष्मी पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के बेलहिया मंदिर के पास धारदार से हथियार से मुड़िला मोहल्ला निवासी राहुल वर्मा की हत्या कर दी गई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन की। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सदर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी आरोपी सागर यादव को सजा सुनाई है।
बता दें कि शहर में लक्ष्मी पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान 26 अक्टूबर 2022 की रात में बेलहिया मंदिर के पास कहासुनी के बाद चाकू से हमलाकर युवक की हत्या से सनसनी फैल गई थी। यह मामला तब और चर्चा में आ गया जब लापरवाही के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह को निलंबित कर दिया गया था।
Trending Videos