सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Minors voluntarily donated blood to the blood bank, FIR registered

Deoria News: नाबालिगों ने स्वेच्छा से दिया था ब्लड बैंक में खून, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Minors voluntarily donated blood to the blood bank, FIR registered
विज्ञापन
देवरिया। सोनूघाट स्थित एक ब्लड बैंक में नाबालिगों से जबरन खून निकालने के आरोपों की जांच में पुलिस को अलग ही तथ्य मिले हैं। जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़के स्वेच्छा से ब्लड डोनेट करने पहुंचे थे। हालांकि नाबालिगों से रक्तदान कराए जाने के मामले में ब्लड बैंक कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

कुछ दिन पहले एक महिला ने आरोप लगाया था कि ब्लड बैंक में नाबालिगों से जबरदस्ती खून निकाला जा रहा है। उसके बेटे का भी मोहल्ले के कुछ नशेड़ियों ने जबरन खून निकलवाया है। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद बीते शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने इस ब्लड बैंक पर छापा मारकर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की भी पड़ताल की गई। जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले लड़कों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज है। इसी विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से यह आरोप लगाया गया कि ब्लड बैंक में जबरदस्ती खून निकालने का धंधा चल रहा है।
बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि जिन नाबालिगों के ब्लड डोनेशन की बात कही जा रही थी, वे खुद ही रक्तदान करने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे थे। हालांकि नियमानुसार 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों से रक्तदान नहीं कराया जा सकता है। ऐसे में नाबालिगों से रक्तदान कराए जाने को लेकर ब्लड बैंक के कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र भेजा जा रहा है।
कहा कि पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पत्र लिखकर जिले के सभी ब्लड बैंकों और ब्लड बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सुझाव दिया है। इसके अलावा यह भी सुझाव दिया गया है कि ऐसे सख्त नियम बनाए जाएं, जिससे नाबालिग बच्चों का रक्तदान किसी भी स्थिति में न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed