{"_id":"69c82a09ee010b14eb0062c7","slug":"most-of-the-people-standing-in-queues-at-gas-agencies-returned-disappointed-deoria-news-c-208-1-deo1026-178128-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैस एजेंसियों पर कतार में खड़े अधिकतर लोग निराशा लिए लाैटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैस एजेंसियों पर कतार में खड़े अधिकतर लोग निराशा लिए लाैटे
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। क्षेत्र में शनिवार को दो गैस एजेंसियों पर गैस वितरण किया गया। यहां पूरी रात उपभोक्ता कतार में खड़े रहे। ज्यादातर लोगों को इसके बावजूद बिना गैस मिले वापस होना पड़ा। क्षेत्र के हेतिमपुर और पिपरा मदन गोपाल गैस एजेंसियों पर शुक्रवार की देर शाम से ही गैस के लिए उपभोक्ता पहुंचकर कतार में पूरी रात खड़े रहे।
सुबह 11 बजे गैस वितरण शुरू हुआ। भीड़ के चलते दोनों जगहों पर सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिन गैस मिले लौटना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि बुकिंग कराने पर पता चल रहा है कि इस पासबुक पर दूसरे को गैस दे दिया गया है। वाहन आठ दिनों बाद आ रहे हैं। बीच में ही सांठगांठ कर गैस ब्लैक कर दिया जा रहा है। शिकायत के बाद जांच टीम ने हेतिमपुर में पहुंचकर घंटों तक जांच पड़ताल की।
भागलपुर में तीसरे दिन पेट्रोल पंपों पर सुधरे हालात : भागलपुर। डीजल-पेट्रोल भरपूर स्टोर करने के बाद शनिवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम दिखी। बृहस्पतिवार को अत्यधिक बिक्री होने से कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया था। शनिवार को भागलपुर क्षेत्र के जमुआ, भागलपुर, जिरासो पेट्रोल पंपों पर पिछले दो दिन की अपेक्षा भीड़ समान्य रही।
Trending Videos