सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine people were reported for breaking a hand pump and assaulting each other.

Deoria News: हैंडपंप तोड़ने और मारपीट के मामले में नौ पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nine people were reported for breaking a hand pump and assaulting each other.
विज्ञापन
देवरिया। मेहड़ा पुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और हैंडपंप तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मेहड़ा पुरवा गांव निवासी सुनीता, रमावती देवी, श्रीकिशन, मुन्ना, रामविशुन, पंकज, राहुल, रानी और गुड़िया के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा निवासी बुच्ची देवी पत्नी मोहन लाल यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 30 मार्च दोपहर करीब 12 बजे गांव के कुछ लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनकी पुत्री रेनू यादव को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर का एकमात्र हैंडपंप भी तोड़ दिया, जिससे परिवार के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हरकत में आई पुलिस ने 43 दिन बाद आनन-फानन में मेहड़ा पुरवा गांव निवासी सुनीता, रमावती देवी, श्रीकिशन, मुन्ना, रामविशुन, पंकज, राहुल, रानी और गुड़िया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed