{"_id":"6a061a17999c91c6670d83b4","slug":"special-campaign-to-stop-child-labour-at-dhabas-and-brick-kilns-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-181802-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाल श्रम रोकने को ढाबों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाल श्रम रोकने को ढाबों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- डीएम ने बाल विकास समिति व वन स्टॉप सेंटर की गतिविधियों की समीक्षा की
- बाल विवाह और महिला अपराधों पर सख्ती के निर्देश
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में बाल विकास समिति और वन स्टॉप सेंटर की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने होटल, ढाबों, ईंट-भट्ठों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में बाल श्रम की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित जांच कर बाल श्रम में संलिप्त बच्चों को चिह्नित किया जाए। उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाए। साथ ही उनके पुनर्वास और नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह का प्रमुख कारण अशिक्षा और सामाजिक जागरूकता की कमी है। ऐसे में बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाए।
डीएम ने बाल न्यायालय में लंबित मामलों की ताजा स्थिति उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों का थाना स्तर पर विस्तृत विवरण तैयार रखा जाए। बैठक में डीएम ने वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के लिए भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने तथा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीडीओ राजेश कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अध्यक्ष सावित्री राय, सदस्य विवेकानंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos