सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity supply in the fields with the help of bamboo poles, wires swinging in the air

Deoria News: खेतों में बांस-बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति, हवा में झूल रहे तार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply in the fields with the help of bamboo poles, wires swinging in the air
विज्ञापन
- देसही देवरिया क्षेत्र के बसंतपुर गांव के किसान खेत में जाने से डर रहे
Trending Videos

देसही देवरिया। बसंतपुर गांव में बांस-बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। गांव के पास खेत में एलटी तार लटका हुआ है। इससे खेती कराने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांववालों का आरोप है कि बिजली निगम ध्यान नहीं दे रहा।
क्षेत्र के बसंतपुर गांव के कौशलपुर टोला पर उपभोक्ताओं के घरों तक अभी भी बांस-बल्लियों के सहारे ही बिजली सप्लाई पहुंच रही है। आंधी-बारिश में हर साल लकड़ी के पोल टूट जाते हैं। इस साल भी महीनों से बांस-बल्लियों के यह पोल और तार खेतों में लटके पड़े हैं। इसके नीचे किसानों को खेती कराना मुश्किल है। ग्राम प्रधान नरसिंह सहित गांव के लोगों का कहना है कि इस बात की शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर विभाग के जिम्मेदारों तक से कई बार की गई है। लेकिन, कोई लाभ नहीं हुआ। विभागीय उदासीनता की चलते यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां केबिल लगाने का कार्य हो रहा था लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने ही आपस में कहासुनी कर काम रुकवा दिया। वहां के लिए पोल मंगा लिया गया है। बहुत जल्द खंभे लगाकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। - इरफानुल्लाह अंसारी, अवर अभियंता, इमिलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed