{"_id":"6a319b0b0c968e8724057a27","slug":"on-the-second-day-of-the-yoga-camp-people-learned-the-tricks-to-stay-healthy-deoria-news-c-208-1-deo1035-184718-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: योग शिविर में दूसरे दिन लोगों ने सीखे निरोग रहने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: योग शिविर में दूसरे दिन लोगों ने सीखे निरोग रहने के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। योग सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इसमें हर आयुवर्ग के लोग शामिल हुए। सभी ने योग के आयामों का अभ्यास किया और इसके लाभ जाने।
योग प्रशिक्षक यतेंद्र सागर और पूजा ने करीब छह बजे योगाभ्यास शुरू कराया। सबसे पहले सूक्ष्म व्यायाम कराया गया। इसके बाद आसन कराए गए। इसमें 10 से अधिक प्रकार के आसनों का लोगों ने अभ्यास किया।
इसके बाद विविध प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर शालिनी शर्मा, गिरीश सिंह, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे। तरकुलवा संवाद के अनुसार, 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयोजित योगाभ्यास के तहत विकास खंड कार्यालय परिसर में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इसमें 125 लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इन्हें राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बैरौना की योग प्रशिक्षक डॉ. शाहीन फातमा ने योग से निरोग रहने के गुर सिखाए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी/ डीडीओ सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार राय, एडीओ कृषि मदन यादव, सुजीत राव, रामप्रवेश यादव, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।